अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि आज इतिहास, पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित प्रतिष्ठित चैनल 'Epic TV' पर आज जमुई की धार्मिक ,सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित एक विशेष एपिसोड आज शाम 7:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमारे जमुई की खूबसूरती, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को इतने बड़े मंच पर प्रसारित किया जा रहा है। आज शाम 7:00 बजे प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम न केवल जमुई की अनूठी पहचान को दुनिया के सामने लाने का एक सार्थक प्रयास है, बल्कि यह हम सभी को जमुई के प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव पर गर्व करने का एक अवसर है। आप सभी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को देखें और अपने परिवार के साथ मिलकर इसका आनंद लें। साथ ही, इसे अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि जमुई का जन-जन अपनी इस समृद्ध व अनमोल विरासत से जुड़ सके और इस पर गर्व कर सके।
92 views | Jamui, Bihar | Jul 15, 2026