ग्यारसपुर: रात में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया सब स्टेशन का घेराव
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही रात की बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोमवार देर रात 12 बजे हैदरगढ़ बिजली सब स्टेशन पहुंचकर घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना रात में बिजली बंद होने से गर्मी, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।