भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर फक्कड़ पुर के पास एक बाइक से 36.62लीटर शराब किया बरामद, बाइक फेक तस्कर हुआ फरार
भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर फक्कड़ पुर तीन मोहनी के समीप पुलिस ने कार्रवाई कर एक बाइक तथा 36.62 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में तस्कर भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक फुलवरिया थाने में तैनात अपर थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ गश्ती में थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार एक बोरे में शराब लेकर जा रहा है।