बिश्रामपुर: गुरहा कला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में मिला, पुलिस कर रही जांच
धनबाद रेल मंडल के तोलरा व गढवा रोड रेलवे स्टेशन के बीच गुरहा कला गांव के समीप जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक से एक 34 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में बटा बरामद किया है। गढवा रोड जीआरपी थानाप्रभारी बीरबल राम ने गुरुवार की सुबह 10 बजे जानकारी देते हुये बताया कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।