बिश्रामपुर: बी मोड़ चौक पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, झामुमो नेता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत बी मोड़ चौक पर बुधवार की शाम छः बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन झामुमो नेता संजय महतो ने फीता काट कर किया। समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।