कुम्हेर: जिला कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यालय हेलक का औचक निरीक्षण किया, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर पर जताई संतुष्टि
जिले में शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय विद्यालय हेलक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, भौतिक सुविधाओं और पोषाहार व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।