भादरा: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में अध्यापक किया गया गिरफ्तार
भादरा। शेरड़ा के देशराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित अध्यापक महेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को पोक्सो कोर्ट, हनुमानगढ़ में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है और शिक्षा विभाग ने अध्यापक को निलंबित कर दिया है।