बैतूल नगर: बैतूल में दोहरे नियम? रात 11 बजे चाय-नाश्ता भोजन की दुकानें बंद, लेकिन कोठी बाजार में आधी रात तक शराब बिक्री जारी!"
मध्यप्रदेश सरकार जहां प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का दावा कर रही है, वहीं बैतूल के कोठी बाजार से सामने आई तस्वीरें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। एक तरफ प्रशासन रात 11 बजे के बाद चाय, नाश्ता और भोजन की दुकानों को बंद करवाने में सख्ती दिखाता है, तो दूसरी तरफ आरोप है कि कोठी बाजार स्थित शराब दुकान पर रात 12 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सव