अटेर: गौरी रोड पर स्कॉर्पियो-बाइक भिड़ंत, दो घायल; अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ी, पुलिस मौके पर
Ater, Bhind | Aug 4, 2026 भिंड। शहर के शनिदेव मंदिर के पास गौरी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।