बहराइच: गोलवाघाट से कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे के वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम मे कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गोलवा घाट से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे मे वांछित अफसर अली को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय रवाना कर दिया है।