बिंदकी: खूंटा गांव में रोटावेटर के चपेट में आने से किसान का एक हाथ कटा, हालत गंभीर, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खूंटा गांव में शुक्रवार को दिन में करीब 11:30 बजे खेत में चल रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के चपेट में आने से किसान रामबाबू उम्र 60 वर्ष पुत्र शिवलाल का एक हाथ कट गया। जिसके चलते उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। हड़कंप मचा रहा।