धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में करंट लगने से 10 साल की मासूम बच्ची की हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में आनंद ठाकुर की 10 वर्षीय पुत्री शिवानिया घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते हुए पड़ोसी के मकान में चली गई और वहां पर बंदरों ने बिजली का तार काट रखा था। बिजली के तार पर अचानक लोहे का पाइप टच हो गया और उसे लोहे के पाइप को शिवानिया ने छू लिया। जिसमें मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।