धनौरा: बछरायूं क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा में खेत पर काम कर रहे किसान की साइकिल चोरी, किसान ने तीन लोगों को पकड़ा, हुआ हंगामा
बछरायूं के गांव कुआं खेड़ा ईदगाह के पीछे किसान हारून अपने गन्ने के खेत में बेल उखाड़ रहे थे, उन्होंने अपनी साइकिल रास्ते के नजदीक खड़ी कर दी थी। तीन संदिग्ध लोग वहां आए और जबरदस्ती उनकी साइकिल ले जाने लगे विरोध करने पर मारपीट की उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर आज पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और उन तीनों लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।