धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित ख्यालीपुर ढाल पहुंचे बुलंदशहर निवासी कांवड़िये ने बताया- 57 साल की उम्र में 44 बार ला चुका है कावड़
आपको बता दे की बुलंदशहर निवासी मुकेश चौधरी का कहना है कि वह 7 साल की उम्र से ही कावड़ लेकर आ रही है और हरिद्वार से कावड़ लेकर वह हर साल आते हैं। एक साल में दो बार कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। उन्होंने बताया है कि वह अब तक 44 कावड़ लेकर अपनी मंजिल पर पहुंच चुके हैं। भोले उन्हें बुलाते हैं और वह कावड़ लेने के लिए चले जाते हैं।