Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image

चंबा ब्लॉक के आराकोट में सामाजिक आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्राम समाज सुधार समिति का गठन चम्बा (टिहरी गढ़वाल), 1 जून। ग्राम पंचायत आराकोट में आयोजित एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक में सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए शादी-विवाह, मुंडन, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने एवं सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वरी देवी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया गया कि विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में शराब परोसना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त विवाह समारोहों में डीजे रात्रि 12 बजे तक ही संचालित किया जाएगा तथा शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा ने नियमों के उल्लंघन पर आर्थिक दंड एवं सामाजिक दायित्व निर्धारित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ग्राम समाज सुधार समिति का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में गीता देवी को अध्यक्ष, हुकम सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव, सुशीला देवी को सह सचिव तथा पूरण चन्द को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कृष्णा देवी, रीता देवी, सुमन चौहान, रेनू रावत, राधा रमोला, रजनी रावत एवं शंकुतला देवी को सदस्य नामित किया गया। ग्राम प्रधान एवं संरक्षक रमेश्वरी देवी ने कहा कि गांव के सामाजिक वातावरण को स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी आवश्यक है और ग्राम पंचायत इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी। "शराब नहीं, संस्कार" मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि आराकोट ग्राम सभा द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज सुधार की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से कमजोर करता है, जबकि संस्कार समाज को मजबूत और संगठित बनाते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत, ग्राम समाज सुधार समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस साहसिक निर्णय के लिए बधाई देते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड के अन्य गांव भी इसी प्रकार का संकल्प लें तो राज्य नशामुक्त एवं संस्कारित समाज की दिशा में नई पहचान बना सकता है। नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि समिति गांव में सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर नशा मुक्त समाज हेतु शपथ ली गई कार्यक्रम में जगदीश बडोनी व लक्ष्मी बहुगुणा भी उपस्थित रहे A1 News Uttarakhand

Uttarakhand, India | Jun 2, 2026

MORE NEWS