घोड़ाडोंगरी: रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, पावर हाउस में प्रवेश के प्रयास के दौरान पुलिस-प्रशासन ने रोका
रोजगार की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोजगार उपलब्ध कराने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पावर हाउस की ओर बढ़े। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला।