कांके: राजभवन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2025 राजभवन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार शाम करीब सात बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर और गढ़वा-रेहला फोरलेन बाईपास सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।