अररिया: सशस्त्र सीमा बल ने सीमा स्तंभ संख्या 165/6 से करीब 200 मीटर पूर्व भारतीय क्षेत्र में 9.280 किलोग्राम गांजा किया बरामद
Araria, Araria | Oct 23, 2026 52वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, अररिया के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा चौकी पीरगंज एवं मेघा के जवानों ने संयुक्त गश्त के दौरान 9.280 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया।