नकुड: मुजफराबाद रोड से पुलिस ने 265 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने मुजफराबाद रोड से चेकिंग दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 265 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ है l अभियुक्त भूषण पुत्र राजपाल निवासी फरकपुर नवादा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l