बरगढ़: श्रीमती श्रीजया कुमारी कोरवा जनजाति के बीच पहुंचीं, संस्कृति और जीवनशैली का किया अध्ययन
Bargarh, Garhwa | May 12, 2026 बड़गड़ प्रखंड के कोरहटी टोला में मंगलवार को हार्मोनी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक कुमार विवेक भवानी सिंह की पुत्री और मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल की छात्रा श्रीजया कुमारी ने कोरवा जनजाति के बीच पहुंचकर शैक्षणिक और सामाजिक अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय परिवारों से मिलकर उनके रहन-सहन, खान-पान, परंपराओं, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक जीवन को करीब से समझ