शाजापुर: हर महीने की 1 तारीख को बंद रहेगी हाट मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी, सब्जी मंडी व्यापारियों ने जताई खुशी
शाजापुर के हाट मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी मार्च महीने की पहली तारीख होने पर गुरुवार को पूरी तरह बंद रही। जानकारी देते हुए मंडी यूनियन के अध्यक्ष छोटू हरियाल ने बताया कि फरवरी माह में मंडी यूनियन के सभी सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को सब्जी मंडी को बंद रखा जाएगा ।आज 1मार्च से हर महीने की 1 तारिख को सब्जी मंडी बंद रहेगी।