बिंदकी: चित्तापुर गांव में खेत में ट्रैक्टर द्वारा लेव करते समय युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चित्तापुर में शनिवार की रात को अर्जुन धान लगाने के लिए पानी से भरे खेत में ट्रैक्टर द्वारा लेव कर रहा था जैसे ही वह ट्रैक्टर खड़ा कर खेत में उतरा तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया। सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद शनिवार तथा रविवार की मध्य रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।