मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पीड़ित जितेंद्र ने आरोप लगाया कि कुछ लोग घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किए। सभी घायलों का इलाज कराया गया। मामले में तहरीर दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।