गिरिडीह: नगर निगम और पुलिस बल के सहयोग से टावर चौक पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू
नगर निगम और पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार शाम 6 बजे से टावर चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ एक मुहिम शुरू की गई। इसका नेतृत्व उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार कर रहे थे। मौके पर नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के अन्य कर्मी और नगर थाना पुलिस मौजूद थे।