सांगानेर: जयपुर में गाइड मनीष सोनी हत्याकांड: आमेर पुलिस ने आरोपी आजम और नाजिश का बाजार में निकाला जुलूस
जयपुर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड के मामले में आमेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में आजम और नाजिश का बाजार में जुलूस निकाला। थाना अधिकारी राजेंद्र गोदारा की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपियों को बाजार में लेकर पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार,जीप ले जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान मनीष सोनी पर चाकू से हमला करने का आरोप है।