कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में अद्भुत नज़ारा: शावक संग सड़क पार करती दिखी मादा तेंदुआ
Kurai, Seoni | Apr 5, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ नजारा देखने मिला। रविवार को बताया गया कि यहां एक मादा तेंदुआ अपने नन्हे शावक के साथ जंगल की सड़क पार करती नजर आई। पर्यटकों ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।