मंझनपुर: जिला में 998 मरीजों का हुआ इलाज, 23 को किया गया रेफर
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 998 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार 23 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में 34 लोगों का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। जिले में हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। रविवर को 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेले का आयोजन किया गया। पीएचसी के अलावा आठ सीएचसी में मेले हुआ।