मंझनपुर: चायल: चंद्रसेन गांव में राजवेंद्र सिंह की हत्या में पांच के खिलाफ केस दर्ज
पिपरी के गांजा निवासी राजवेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की सुबह राजवेंद्र सिंह की लाश प्रेमिका के घर में फांसी पर लटकी मिली थी। युवती के पांच परिजनों के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है।