मंझनपुर: अरई सुमेरपुर गांव के युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर दबंगों ने कराया जमीन का बैनामा, टेंशन में हुई मौत
चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर की रहने वाली एक बहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसके भाई को गांव के दबंग समेत उसके साथियों ने दवा दिलाने के बहाने ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन का बैनामा करा लिया। वहीं दबंगों ने उसे फर्जी तरीके से जेल भी भेज दिया था। जब उसका भाई जेल से छूटकर आया है। तो टेंशन की वजह से उसकी मौत हो गई है।