मंझनपुर: मुख्यालय ओशा मंडी में मंगलवार को होगी मतगणना 14 ,14 टेबल पर होगी गिनती
जनपद कौशांबी के ओसा मंडी में जैसा कि मतगणना की तैयारी हो चुकी है। विधानसभावार टेबल लग चुकी है। मंगलवार को वोटों की गिनती होगी। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तीन से चार बजे तक होने की संभावना है। सिराथू, मंझनपुर और चायल विधानसभा क्षेत्र की गिनती 14-14 टेबल पर काउटिंग होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे।