मंझनपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना पुलिस फोर्स ने बाहर निकलने वाली महिलाओं को मंझनपुर इलाके में किया है जागरूक
कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर में महिला थाना पुलिस फोर्स द्वारा मंझनपुर इलाके में रविवार को घर से बाहर कामकाज के लिए निकलने वाली महिलाओं को जागरूक किया है।महिला पुलिस फोर्स ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी है।महिला सिपाहियों ने महिलाओं के अधिकार के बारे में भी उन्हें जागरूक किया है।किसी तरह की जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने की बात कही है।