मंझनपुर: लालपुर की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को दिया शिकायती पत्र, बोली- उसके पति को पुलिस ने घर से ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा
लालपुर की रहने वाली शहनाज बेगम पत्नी मो० इरशाद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके देवर मो आजम की पत्नी मोमिना बानो अपने पति मो आजम को मायके सीरियावां कला ले जाकर गायब कर दिया है। वहीं उसके पति को पुलिस थाने घसीट कर ले गई है। और उसको पीटा है। साथ ही पुलिस लगातार धमकी दे रही है कि मो आजम को लेकर आओ नहीं फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा।