गायघाट: बखरी महादलित टोला में विधिक जागरूकता बैठक आयोजित, कानूनी सलाह दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बखरी गांव स्थित काली स्थान मंदिर परिसर में रविवार दोपहर करीब दो बजे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से महादलित टोला के लोगों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।