पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से इंस्पेक्टर और एक अपराधी घायल
शुक्रवार की देर रात 11 बजे जक्कनपुर थाना इलाके में छापेमारी करने गयी STF की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक इंस्पेक्टर के हाथ में गोली लगी है। फायरिंग में एक अपराधी भी घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।