खरसावां प्रखंड के बड़ा सुपाईसाई में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय हरि संकीर्तन महायज्ञ शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शुरु हुई. संकीर्तन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इसके पश्चात राधा-गोविंद नाम संकीर्तन शुरू हो गया है।