शहीद गैंद सिंह महाविद्यालय चारामा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने पर विवाद खड़ा हो गया। सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों और छात्र संगठन ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुख्य द्वार पर बैठकर विरोध जताया। नारेबाज़ी बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश से रोक दिया।