जेनी-हरक सिंह रावत मामले पर भाजपा विधायक अरविंद पांडे का बड़ा और तीखा बयान, इस बात करने वालों शर्म आनी चाहिए!
अरविंद पांडे ने कहा कि जेनी और हरक सिंह रावत के मामले पर चर्चा करना कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। उन्होंने इस मामले को लेकर राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित तौर पर फर्जी मामलों को मुद्दा बनाकर चर्चा करने वालों को शर्म आनी चाहिए।
भाजपा विधायक ने कहा कि इस तरह की घटिया बातें और आरोप-प्रत्यारोप देवभूमि उत्तराखंड तथा यहां के प्रत्येक व्यक्ति का अपमान हैं। उन्होंने अन्य जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति को ऐसे मामलों के बजाय वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए।
अरविंद पांडे के इस बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि उनके बयान से जहां भाजपा के लिए असहज स्थिति बन सकती है, वहीं हरक सिंह रावत और कांग्रेस को राजनीतिक तौर पर इसका लाभ मिल सकता है।
#UttarakhandPolitics #HarakSinghRawat #ArvindPandey #BJP #Congress #Uttarakhand #JainiPrakaran #Dehradun #PahadSamachar #पहाड़समाचार
Indian National Congress Uttarakhand
BJP Uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Nov 10, 2026