मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में किसान की जमीन के फर्जी कागज बनाने पर ग्राम प्रधान, प्रॉपर्टी डीलर और ब्लॉक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान राम कुमार और ब्लॉक कर्मियों के खिलाफ फर्जी कागज बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपितों ने जाली कागज तैयार कर किसान की बेटी बता कर एक महिला के नाम पर जमीन दर्ज कराई थी। सुंदरलाल के मुताबिक भाई राम नरेश की नवंबर 2024 में मौत हुई थी। राम नरेश ने शादी नहीं की थी। ऐसे में सुदंरलाल और धर्मराज सिंह रावत ही वारिस है।