मोहनलालगंज: गोसाईगंज में वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई, 13 लाख से अधिक टैक्स न भरने पर कंपनी को किया सील
थाना गोसाईगंज क्षेत्र में वाणिज्य कर विभाग द्वारा गुरुवार की शाम करीब चार बजे एक बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। विभाग ने गंगागंज स्थित दीपक कृषि यंत्र उद्योग को सील कर दिया है। साथ ही नगराम रोड पर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवृत्ति में फर्म का खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।