पलिया: पलिया पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पलिया कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला माहिगिरान-2 निवासी फरदीन 20 वर्ष सदाकत 19 वर्ष और इनायत अली 20 वर्ष इन तीनों आरोपियों को पलिया-निघासन रास्ते से तड़के सुबह करीब 04:28 बजे दबोचा गया, जिनके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी सफेद धातु की पायल और ₹460 नगद बरामद हुए।