रामसनेही घाट: दरियाबाद क्षेत्र में नहर में कूदे युवक का शव सेमौर गांव के पास मिला, मृतक के भाई ने पत्नी समेत ससुरालीजनों पर लगाए आरोप
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में नहर में कूदे कस्बा इचौली गांव के रवि सिंह का शव सेमौर गांव के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के भाई दीपक सिंह ने पत्नी और ससुराली जनों पर रवि को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जिसके कारण रवि नहर में कूदा पुलिस मामले की जांच कर रही। रवि सिंह के द्वारा घर पर फोन करके नहर में कूदने की जानकारी दी गई थी।