गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध कप्तान विकास वैभव ने डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ की बैठक, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
गयाजी मगध प्रक्षेत्र के नये कप्तान विकास वैभव का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस पब्लिक संवाद के बाद शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में सभी डीएसपी,इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था सहित थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी जानकारी आज दिनांक 15 मई शुक्रवार की शाम 7 बजे दी।