जमुई: गुगुलडीह नदी से तीसरे दिन मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 9, 2026 तीन दिनों से गायब मोहनपुर थाना क्षेत्र के बघमा गांव निवासी 65 वर्षीय गुही यादव का शव जमुई जिले के गुगुलडीह नदी से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा परिवार वालों को दी गई और शनिवार की सुबह 8:00 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उंसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।