जालौन : IAS रिंकू सिंह राही ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखा पत्र!!
यूपी ब्यूरोक्रेसी के चर्चित IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
रिंकू सिंह राही ने खुद और परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने की बात कही।
IAS रिंकू सिंह राही ने वर्ष 2009 की मुजफ्फरनगर जैसी घटना से बचाव का जिक्र किया।
सुरक्षा के अभाव में जीवनशैली को अत्यधिक सीमित करने के लिए मजबूर होने की बात कही।
रिंकू सिंह राही की तहरीर उरई कोतवाल द्वारा प्राप्त नहीं किए जाने का मामला।
IAS ने तहरीर नहीं लेने के मामले में जांच और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
उरई कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध।
अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग।
राज्यपाल को भेजे पत्र के बाद रिंकू सिंह राही को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश!!