सिरसागंज: हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कठफोरी के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना शनिवार रात हाईवे स्थित कठफोरी के समीप हुई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज लाया गया।