उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज एसडीपीओ ने शुक्रवार को सभी थानाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय में की बैठक
विभागीय निर्देश के आलोक में उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को अपने मुख्यालय स्थित कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना के थाना अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान फरार चल रहे हैं अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित पड़े मामलों के निष्पादन सहित विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।