हरसूद: नगर परिषद ने मुख्य आपूर्ति से संबंध विच्छेद की कार्रवाई शुरू की
Harsud, Khandwa | Jul 16, 2026 नगर में सभी को पानी मिल सके तथा जलप्रदाय व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसलिए नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा मेन लाइन से कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को जलप्रदाय शाखा के कर्मचारियों द्वारा नया हरसूद में कुछ स्थानों पर मेन लाइन के कनेक्शनों की पड़ताल की गई।