शिवपुरी नगर: ठेह सुहारा पंचायत में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत ठेह सुहारा में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के जागरूक ग्रामीणों ने सरपंच और उनके प्रतिनिधियों पर विकास कार्यों की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का दावा है कि धरातल पर बिना कोई काम किए कागजों में करोड़ों रुपये के भुगतान करा लिए गए हैं।