जगाधरी: चौराही मोड़ से एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद
सोमवार को 5:30 प्रेस रिलीज जारी करते हुए प्रेस प्रवक्ता ने बताया दोनों चोरों को पुलिस ने चौराही मोड़ से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हड़ोली के रहने वाले विनय व चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जो इन्होंने अलग-अलग जगह से चोरी की थी। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है