बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर में अपशब्द बोलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने तीन लोगों का कराया मेडिकल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर में बुधवार की रात को अपशब्द बोलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सूरज राजपूत तथा दूसरे पक्ष से सुरेश चंद्र एवं उनकी पत्नी मालती देवी घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस में तहरीर दिया। पुलिस ने बुधवार व गुरुवार की मध्य रात 12 बजे तीनों लोगों का मेडिकल सीएचसी बिंदकी में कराया